नगर युवा लेखक हरगोविंद की पहली पुस्तक 'फॉर द वन हू'ज़ गॉन अवे' का कल होगा विमोचन
13 Dec 2025
रिपोर्टर-- प्रथम श्रीवास्तव
झांसी/बरुआसागर। जनपद के बरुआसागर निवासी 22 वर्षीय युवा लेखक हरगोविंद द्वारा लिखित पुस्तक "FOR THE ONE WHO'S GONE AWAY" का बहुप्रतीक्षित विमोचन कल, 14 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
युवा लेखक हरगोविंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी यह पुस्तक एक मार्मिक प्रेम गाथा पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहानी में बिछड़ने के बाद की सोच को मुख्य रूप से एक लड़की के नजरिए से प्रदर्शित किया गया है। यह पुस्तक पाठकों को भावनाओं की गहराई और वियोग के मनोवैज्ञानिक पहलुओं से रूबरू कराएगी।
विमोचन स्थल और समय
पुस्तक का विमोचन समारोह कल 14 दिसंबर 2025 को कंपनी बाग के पास स्थित शिवी वाटिका में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में साहित्य प्रेमी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और युवा पाठक बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की उम्मीद है, जो इस नवोदित लेखक को प्रोत्साहित करेंगे।








