सपा की पूर्व विधायक ने दर्जनों बूथों का किया निरीक्षण, जनसम्पर्क कर किया जागरूक एसआईआर फार्म
13 Dec 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
एसआईआर फार्म को लेकर सक्रिय हों कार्यकर्ता -मधुबाला
सपा की पूर्व विधायक ने दर्जनों बूथों का किया निरीक्षण, जनसम्पर्क कर किया जागरूक
भदोही। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन आयोग द्वारा समय बढ़ाए जाने से लोगों को राहत मिली है। लेकिन किसी भी प्रकार की लापवाही के चलते कोई व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न हो जाए इसके लिए औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने अपने विधान सभा क्षेत्र में डोर टू डोर जन संपर्क कर एड़ी चोटी एक कर दिया है। मतदाता सूची को लेकर आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से बूथो पर मतदाताओ के कराये जा रहे एसआईआर फार्म की भरवाने की प्रक्रिया का शनिवार को विभिन्न बूथों पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
समाजवादी पार्टी की औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने औराई विधान सभा क्षेत्र के दलपतपुर जयरामपुर अहिमनपुर भमोरा त्रिलोकपुर औरंगाबाद लखनो जोरई बनकट वेदपुर गिरधरपुर भूसौला लक्ष्मणढ़िया आदि गांवो में जाकर जनसम्पर्क करते हुए लोगो से मतदाता सूची के भरे जा रहे एसआईआर फार्म को लेकर जागरूक किया। उन्होने कहा कि अभी भी जो व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एसआईआर फॉर्म को किसी कारण बस नहीं भर पाए हैं वह जरूर समय रहते अपने बीएलओ से फॉर्म लेकर उसे पूरे बारीकी से पूरा विवरण भरकर बीएलओ को सौंपे। साथ ही निगरानी करें कि फॉर्म भरने में कोई त्रुटि न हो। इस फॉर्म के बल पर ही आने वाले समय में प्रदेश के चुनाव की तस्वीर बनेगी। 2027 में विधानसभा का चुनाव भी इसी फॉर्म के आधार पर तैयार नए मतदाता सूची के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया संपन्न होना है। जिसका नाम मतदाता सूची में रहेगा वही मतदान का अधिकारी होगा। लिहाजा समय रहते कहीं पर कोई चूक ना हो इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम मतदाता सूची से जुड़े यह अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि अपने वोट के दम पर ही हम सत्ता में काबिज हो सकते हैं। लोकतंत्र में वोट का अधिकार बहुत महत्वपूर्ण है इस अधिकार को समझना होगा और इसके लिए सभी आवश्यक जरूरतो को पूरा करना होगा। लोकतंत्र में मतदाता ही मुख्य भूमिका में होता है। मतदान हमारा सवैधानिक अधिकार है। कहा कि जिस तरह से हम अपने अन्य आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता देते है इसी तरह एसआईआर फार्म भी जागरूक होकर निश्चित रूप से भरे। इस दौरान उन्होने समाजवादी कार्यकर्ताओ को आह्वान किया कि विधान सभा के प्रत्येक बुथ पर लगकर एसआईआर फार्म को भरवाने मे लगे।








