भदोही मे एसआईआर फार्म को लेकर गम्भीर हो लोग-मधुबाला
11 Dec 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
एसआईआर फार्म को लेकर गम्भीर हो लोग-मधुबाला
सपा की पूर्व विधायक ने जनसम्पर्क कर किया जागरूक
भदोही। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को लेकर दिये गये निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से बूथो पर मतदाताओ के कराये जा रहे एसआईआर फार्म की भरवाने की प्रक्रिया युद्घ स्तर पर जारी है। इसमें राजनैतिक दल के लोग भी पूरी जागरूकता के साथ लगे हुए है। ताकि कोई भी मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। गुरूवार को समाजवादी पार्टी की औराई की पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने औराई विधान सभा क्षेत्र के हमीदपट्टïी जेठुपुर चकबीरा शुकुलपुर गरौली बंजारी रैपुरी उपरौठ नरथुआ संवरा गम्भीरसिंहपुर मुक्तापुर कोठरा पुरूषोत्तमपुर आदि गांवो में जाकर जनसम्पर्क करते हुए लोगो से मतदाता सूची के भरे जा रहे फार्म को लेकर जागरूक किया। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता ही मुख्य भूमिका में होता है। मतदान हमारा सवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग हम सभी कर सकते है जब हमारा नाम मतदाता सूची में शामिल हो। कहा कि जिस तरह से हम अपने अन्य आवश्यक कार्यो को प्राथमिकता देते है इसी तरह एसआईआर फार्म भी जागरूक होकर निश्चित रूप से भरे। इस दौरान उन्होने लोगो को बताया कि एसआईआर फार्म में बीएलओ और बीएलए का फार्म प्रक्रिया पूरा करने में कही से भी कोई त्रुटि न हो। यह एक ऐसा अवसर है जो आने वाले समय में हमारे अधिकारो की लड़ाई में और सत्ता तक पहुचने में केन्द्र बिन्दु साबित होगा। उन्होने समाजवादी कार्यकर्ताओ का आह्वïान किया कि विधान सभा के प्रत्येक बुथ पर लगकर एसआईआर फार्म को भरवाने मे लगे ताकि कोई भी मतदाता मतदाता सूची मे नाम आने से वंचित न रह पाये।








