एटा में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तारः
09 Dec 2025

एटा में हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तारः

एटा के राजा का रामपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर उसे पकड़ा।

यह मामला अक्टूबर माह का है, जब सिमरई निवासी राजेश कुमार ने राजा का रामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। राजेश ने आरोप लगाया था कि छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे लाठी-डंडों और सरियों से पीटा और अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे।

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर आरोपी दीपक यादव पुत्र सुबोध यादव, निवासी नगला परसादी, थाना राजा का रामपुर को गिरफ्तार किया।