कोईतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न – खातेगांव में हुई समाज सुधार पर चर्चा
07 Dec 2025

कोईतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न – खातेगांव में हुई समाज सुधार पर चर्चा
खातेगाँव/देवास:— देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम बागदा में आज कोईतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श हुआ। बैठक में समाज को नशामुक्त बनाने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण करने तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ की गईं: जिला संरक्षक: राधेश्याम सल्लाम (कन्नौद), सोनीलाल परते (अतवास) कार्यवाहक अध्यक्ष: अजय मर्सकोले (खातेगांव) जिला उपाध्यक्ष: अजय मर्सकोले (भटासा) सचिव: सुरेन्द्र ककोड़िया जिला सदस्य: सुभाष धुर्वे, रामनारायण धुर्वे, लालसिंह (खातेगांव) बैठक में सुरेश मर्सकोले, शिक्षक अनिल धुर्वे, पटवारी मोहन धुर्वे, निलेश सल्लाम, रामदीन तुमराम, राधेलाल वारिवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक, शिक्षित और संगठित बनाते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।