निकाह जिहाद चलाने वाले दलाल,मौलवियों का इलाज बांधने 9 दिसम्बर को बुढ़ाना पहुंचेंगे समाजसेवी मनीष चौधरी
07 Dec 2025
Reporter--Shantanu
निकाह जिहाद चलाने वाले दलाल,मौलवियों का इलाज बांधने 9 दिसम्बर को बुढ़ाना पहुंचेंगे समाजसेवी मनीष चौधरी
तरन्नुम प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर बिलाल मस्जिद पर बेमियादी पंचायत और शांतिपूर्ण तरीके से चालीसा पाठ करेगी समाजसेवी संस्था
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में एक विवाहिक विवाद ने सामाजिक व धार्मिक संगठनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक महिला द्वारा पति पर बिना अनुमति दूसरी शादी का आरोप लगाने और कुछ मौलवियों पर इसमें भूमिका निभाने के दावे के बाद अब राष्ट्रीय सामाजिक संस्था खुलकर उसके समर्थन में आ गई है। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मनीष चौधरी ने मामले में न्याय न मिलने पर मस्जिद के बाहर शांतिपूर्ण पंचायत,प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ की घोषणा की है। इसके लिए सभी से 9 दिसम्बर दिन मंगलवार को पीड़ित बहन को न्याय दिलाने के लिए बिलाल मस्जिद बुढ़ाना चलने का आह्नान किया गया।
अपने पति और कुछ मौलवियों पर बगैर अनुमति दोबारा निकाह कराए जाने के आरोप लगाने वाली महिला तरन्नुम के मामले में राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष और समाजसेवी मनीष चौधरी ने रविवार को कहा पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उनके अनुसार, 9 दिसंबर मंगलवार को बुढ़ाना की बिलाल मस्जिद के बाहर पीड़ित महिला और उसके बच्चों के साथ लेकर पंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम किसी धार्मिक स्थल का अपमान करने के लिए नहीं, बल्कि पीड़ित महिला को न्याय दिलाने और आरोपों की गंभीरता को प्रशासन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उठाया जाएगा। संस्था ने स्पष्ट किया है कि पंचायत धरना कानून व्यवस्था के दायरे में रहेगा और इसका उद्देश्य केवल न्याय की मांग करना है।
तरन्नुम, जो अपने तीन बच्चों और पति के साथ अम्बा विहार में किराए के मकान में रहती है, ने कुछ दिन पूर्व समाजसेवी मनीष चौधरी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि 2015 में उसका निकाह गांव सांझक निवासी युवक से हुआ था, और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन, उसके मुताबिक पति ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर बिना उसकी सहमति के दूसरा निकाह कर लिया। तरन्नुम का आरोप है कि यह निकाह बुढ़ाना की बिलाल मस्जिद के कुछ दलाल मौलवियों ने कराया है, जिससे उसका दांपत्य जीवन प्रभावित हुआ।
इन आरोपों के बाद मनीष चौधरी ने महिला उत्पीड़न के इस गंभीर मामले को पुलिस और मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। मनीष चौधरी ने बताया कि तरन्नुम के ससुराल गांव सांझक में सोमवार को क्षेत्रीय सम्मानित लोगों के एक मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें मंगलवार की पंचायत को लेकर कड़ा निर्णय लिया जाएगा और कितने लोग इस पंचायत में पहुंचेंगे सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। आगे उन्होंने कहा कि मस्जिद इबादतगाह है, हम उसका अपमान नहीं करना चाहते। लेकिन यदि किसी भी महिला के साथ अन्याय होता है, तो समाज का कर्तव्य है कि उसके समर्थन में आवाज उठाई जाए। हम केवल न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह मामला किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि महिला सम्मान और परिवारिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे का है। ये ऐसे दलाल मौलवियों को भी सबक सिखाने का काम करेगा, जो इस्लाम मजहब को भी बदनाम करने का काम अपने निकाह जिहाद जैसी घिनौनी साजिश से कर रहे हैं। फिलहाल, पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग के बीच प्रशासन से इस विवाद की निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की जा रही है। आज रविवार के दिन दोबारा से पीड़ित महिला और ससुर ने मनीष चौधरी से मिलकर बताया इस गंभीर मामले को लेकर कल बुढाना कुछ मौलाना आए थे और फैसले का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उनसे कहा गया यह गंभीर मामला पंचायत में सर्व समाज के बीच में होगा जिसकी जैसी गलती उसको ऐसी सजा मिली चाहिए








