ग्राम पंचायत छैनाकछार (बी) से बड़ी खबर
खुले गड्ढे में गिरा गौ-वंश, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
05 Dec 2025
रिपोर्टर-- अनुरुद्ध कौरव
चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छैनाकछार (बी) में आज शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंचायत क्षेत्र में पड़े एक खुले गड्ढे में एक गौ-वंश अचानक गिर गया, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बड़ी मेहनत के बाद मिलकर गौ-वंश को सुरक्षित बाहर निकाला। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद उसे बचा लिया गया।
ग्रामीणों ने खुले गड्ढों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों व गड्ढों को सुरक्षित ढंग से ढका जाए।
बड़ी राहत की बात यह रही कि गौ-वंश पूरी तरह सुरक्षित है।








