"शान्तनु राजपूत बोले- 'बिना भारत के हिंदुत्व की कल्पना नहीं, विरासत को आगे बढ़ाना कर्तव्य'।"
01 Dec 2025
Reporter--Shantanu
छत्रपति शिवाजी सेना के युवा जिला अध्यक्ष शान्तनु राजपूत ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि बिना भारत के हिंदुत्व की कल्पना ही संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत और हिंदुत्व एक-दूसरे के मूल आधार और पूरक हैं।
अपने आधिकारिक बयान में शान्तनु राजपूत ने कहा:
“बिना पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इस्लाम की कल्पना की जा सकती है,
अमेरिका और फ्रांस के बिना ईसाईयत की भी कल्पना की जा सकती है।
लेकिन बिना भारत के हिंदुत्व की कल्पना नहीं हो सकती।
भारत हिंदुत्व की आत्मा है और इसके बिना इसका अस्तित्व असंभव है।”
उन्होंने आगे कहा कि इतिहास इस सत्य का प्रमाण है कि—
“जो आस्थाहीन थे, कायर थे, जिन्होंने संघर्ष से भागने का मार्ग चुना—
उन्होंने सनातन को त्यागकर धर्म परिवर्तन कर लिया।
परंतु जो त्यागी थे, वीर थे, और जिन्हें प्राणों का भय नहीं था—
उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।”
अंत में उन्होंने कहा:
“हम उन त्यागी और बलिदानी पूर्वजों की संतान हैं।
उनके साहस, तप और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।”








