समाजसेवी मनीष चौधरी की पहल से सऊदी अरब में फंसा युवक जल्द लौटेगा स्वदेश
24 Nov 2025

समाजसेवी मनीष चौधरी की पहल से सऊदी अरब में फंसा युवक जल्द लौटेगा स्वदेश
समाजसेवी मनीष चौधरी की पहल से सऊदी अरब में फंसा युवक जल्द लौटेगा स्वदेश पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन के सहयोग से, आरोपी आरिफ ने युवक को सुरक्षित भारत भेजने का दिया आश्वासन मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब में फंसे एक युवक की घर वापसी अब संभव हो पाई है। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मनीष चौधरी की पहल पर पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और पीड़ित परिवार की आवाज अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आखिरकार युवक को स्वदेश लाने की राह खुल गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व न्याजुपुरा निवासी रानी पत्नी फिरोज अपने परिजनों के साथ समाजसेवी मनीष चौधरी से मिली थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि थानाभवन निवासी आरिफ ने उनके पुत्र रिजवान को नौकरी दिलाने के नाम पर सऊदी भेजा, जहां वह फंस गया। ठगी और धमकी के आरोप लगाते हुए रानी ने अपने बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई थी। मनीष चौधरी ने 18 नवंबर को पीड़ित परिवार की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष रखकर कार्यवाही की मांग की थी। समाजसेवी मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार का मामला हमने मजबूती से उठाया। सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन से मिलकर परिवार की पीड़ा से अवगत कराया। विदेश में फंसे युवक को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए गए। युवक की मां रानी ने बताया कि थानाभवन निवासी आरिफ स्वयं सऊदी अरब पहुंचा है और उसने उनके बेटे को स्वदेश भेजने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस में की गई हमारी शिकायत को वापस लेने के लिए कहा गया है। हमने यह भरोसा दिया है कि यदि हमारा बेटा सही-सलामत लौट आता है, तो हम कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। सऊदी अरब में फंसे युवक रिजवान खान ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि वह आरिफ के माध्यम से ही सऊदी आया था। रिजवान ने कहा कि मेरे घरवालों ने समाजसेवी मनीष चौधरी से मिलकर मेरी स्थिति बताई। मनीष जी ने हमारी आवाज अधिकारियों तक पहुंचाई और हरसंभव मदद की। अब आरिफ खुद मुझे स्वदेश ले जाने पहुंच गया है। वह एक-दो दिनों में पासपोर्ट और टिकट की व्यवस्था कराने की बात कह रहा है। इसके बाद सोमवार को रिजवान की मां, परिजन और मनीष चौधरी संबंधित थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि अब आरिफ स्वयं रिजवान को वापस ला रहा है, लिखित समझौता प्रार्थना पत्र देकर किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही की मांग नहीं करते।परिवार ने समाजसेवी मनीष चौधरी के सहयोग की प्रशंसा करते हुए पुलिस प्रशासन, एवं सभी पत्रकार बंधुओ का भी आभार व्यक्त किया है।
Advertisement
Advertisement