खातेगाँव में NRLM योजना में करोड़ों का घोटाला! गंगा संकुल की महिलाओं ने खोली पोल, विभाग पर गंभीर आरोप
22 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
लोकेशन: देवास, खातेगाँव
मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगाँव विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। गंगा संकुल की अध्यक्ष रेखा बागवान और कोषाध्यक्ष आशा मीणा ने विभाग पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।
महिलाओं ने बताया कि संकुल के पुराने वित्तीय रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। राज्य स्तर से आई राशि किस ग्राम संगठन को दी गई, इसका स्पष्ट विवरण मौजूद नहीं है। संकुल में जमा ब्याज व अन्य वित्तीय लेन-देन का पूरा हिसाब–किताब भी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया।
संकुल की महिलाओं का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की हेराफेरी की गई है। रेखा बागवान ने कहा—
“हमें लगता है कि विभाग के कुछ अधिकारी जानबूझकर हिसाब छिपा रहे हैं, संकुल का पूरा खाता-व्यवहार संदिग्ध है।”
महिलाओं के अनुसार, इस मामले की शिकायत करीब एक वर्ष पहले SDM खातेगाँव और जनपद कार्यालय में भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। देवास से आई जाँच टीम भी पूरा वित्तीय रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में विफल रही है।
रहेगा।








