पंचायत खमरिया में SIR को लेकर बी एल ओ घर घर जाके फार्म दे रहे है
19 Nov 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
नगर पंचायत खमरिया में SIR को लेकर बी एल ओ घर घर जाके फार्म दे रहे है साथ में नगर पंचायत खमरिया के कर्मचारियों की भी ड्यूटी अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव द्वारा लगाया गया है जिससे सही मतदाताओं का नाम कटने न पाए वह गलत मतदाताओं का नाम न रहने पाए । अधिशाषी अधिकारी ने नगर पंचायत खमरिया के जनता से अपील किए है कि SIR का फॉर्म BLO द्वारा बाटा जा रहा है, इस कार्य मे सहयोग के लिए नगर पंचायत द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गयी है, जिस किसी नागरिक को फॉर्म भरने मे समस्या हो ओ संबंधित कर्मचारियों, वार्ड मेंबर, BLO से सम्पर्क करके अपना फॉर्म अतिशीघ्र BLO के यहां जमा करना सुनिश्चित करे, इस कार्य मे सभी नागरिक सहयोग करे ।








