सतवास में ₹51 लाख के पार्क निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन, पार्क का नाम स्व. जयनारायण यादव के नाम पर होगा
14 Nov 2025

सतवास में ₹51 लाख के पार्क निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन, पार्क का नाम स्व. जयनारायण यादव के नाम पर होगा
सतवास। नगर सतवास में शुक्रवार को ₹51 लाख की लागत से प्रस्तावित नवीन पार्क निर्माण एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। नगर विकास की इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष स्व. श्री जयनारायण यादव की स्मृति को समर्पित करते हुए, पार्क का नाम “स्व. श्री जयनारायण यादव उद्यान” रखने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भूमि पूजन समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण व्यास, बागली विधानसभा प्रभारी श्री नारायण व्यास, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रेखा शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री सोहन पटेल, धर्मेश्वर मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश मालवीय एवं महामंत्री अंकित जायसवाल सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement
सतवास में ₹51 लाख के पार्क निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन, पार्क का नाम स्व. जयनारायण यादव के नाम पर होगा
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती बलजीत कौर सतनाम सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष श्री सुमित पलासिया, श्री राजेन्द्र जयनारायण यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री लालू नागौरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती संजना गुर्जर, वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व न.प अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण नोगजा, श्री दामोदर राठौर, पूर्व न.प उपाध्यक्ष श्री विनोद राठी, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश उपाध्याय एवं संतोष देवड़ा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही श्री रामबिलास कालीराणा, महामंत्री योगेश शर्मा, विक्रम शर्मा, अमित जोशी, नितिन राव, विनीत ताम्रकार, सुदीप शर्मा, श्री प्यारेलाल प्रजापति, अमरसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण एवं नगरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस परियोजना से नगर के सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।