मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास से किसानों को दी बड़ी सौगात—भावांतर योजना राशि का अंतरण,एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन
13 Nov 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास से किसानों को दी बड़ी सौगात—भावांतर योजना राशि का अंतरण,एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन
देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में आयोजित राज्य स्तरीय भावांतर योजना अंतर्गत राशि अंतरित कार्यक्रम में प्रदेशभर के 1.33 लाख किसानों को ₹233 करोड़ की भावांतर राशि का ऑनलाइन अंतरण किया। इसी के साथ ₹183.25 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए।
Advertisement
Advertisement