एमरल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा पृथ्वी सिंह ठाकुर का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन
12 Nov 2025

एमरल्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा पृथ्वी सिंह ठाकुर का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन
खातेगांव। प्रतिष्ठित सीबीएसई विद्यालय एमरल्ड पब्लिक स्कूल, खातेगांव की होनहार छात्रा पृथ्वी सिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। हाल ही में भिंड जिले में आयोजित अंडर-16 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पृथ्वी सिंह ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता और विद्यालय तथा शहर का नाम रोशन किया। विद्यालय के कबड्डी कोच तेजा जाट ने जानकारी दी कि पृथ्वी सिंह ठाकुर आगामी दस दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में भिंड जिले में हिस्सा लेंगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे हरियाणा के सोनीपत में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर आशीष बाथोले एवं आषिता बाथोले ने छात्रा का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राचार्य आशीष अग्रवाल, उप प्राचार्य कन्हैया पिपलादिया, प्रबंधन समूह से संतोष शर्मा, रेवा शंकर सारैया, विकास कछावा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Advertisement
Advertisement