मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर विधायक गायत्री राजे पवार और कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
10 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। आगामी 13 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के देवास आगमन के मद्देनज़र तैयारियाँ जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार और कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, लोकार्पण, भूमिपूजन, हितलाभ वितरण सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तैयारियाँ समय सीमा में और जिम्मेदारीपूर्वक पूरी की जाएँ।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, बैठक, ट्रैफिक, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं चिकित्सा जैसी सभी व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन, एसडीएम श्री आनंद मालवीय, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








