जिला स्तरीय युवा उत्सव मे प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति
10 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार को मल्हार स्मृति मंदिर में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने सात विधाओं—लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी—में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में लोकगीत प्रतियोगिता में राजकुमारी सोलंकी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में उमा कन्या महाविद्यालय हाटपिपल्या ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को मंच प्रदान करते हैं और भारतीय संस्कृति को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने की। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ युवाओं ने भाग लिया, वह अत्यंत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि कबीर गायक कालूराम बामणिया ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को यादगार बनाया।
अतिथियों का स्वागत जावेद पठान, यूनुस खान, रेनू सिंह, निधि राणा, अंकित टोप्पो, राहुल वर्मा, अजीम शेख, आशीष रजक और जीतेन्द्र राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. अक्षत कुमार आचार्य, रईस खान, मिर्जा मुसैब बेग सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन यशवंत दागोरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पप्पी मर्सकोले ने किया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
लोकगीत (समूह): प्रथम प्रिंसेस सोलंकी ग्रुप, द्वितीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-1, तृतीय तनु ग्रुप टोकखुर्द।
लोकनृत्य (समूह): प्रथम उमा कन्या महाविद्यालय हाटपिपल्या, द्वितीय केपी कॉलेज देवास, तृतीय एमबीएम क्लब कन्नौद।
भाषण (एकल): प्रथम बबीता चौहान, द्वितीय शिव प्रसाद, तृतीय युशरा अली।
कहानी लेखन: प्रथम प्रियांशी हरनिया, द्वितीय शशि इवने, तृतीय हाजरा शेख।
चित्रकला: प्रथम लकी गोयल (केपी कॉलेज देवास), द्वितीय नोशेबा शेख (इनोवेटिव स्कूल), तृतीय शनि प्रजापति।
कविता लेखन: प्रथम शानू नागर, द्वितीय शैली दिरवाया, तृतीय मुस्कान लोधी।
विज्ञान प्रदर्शनी: प्रथम हर्षिता हर्निया (बागली), द्वितीय जयंत पटेल (टोंकखुर्द), तृतीय रिया बरेड़िया (बागली)।
महोत्सव के माध्यम से देवास के युवा कलाकारों ने यह साबित किया कि जिले की प्रतिभा किसी से कम नहीं है।








