कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में देर रात हाथी के हमले में एक किसान की मौत
09 Nov 2025

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में देर रात हाथी के हमले में एक किसान की मौत
यह घटना बोतली गांव की है, जहां 36 वर्षीय किसान शिव नारायण कंवर, पिता बंकट सिंह कंवर खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे। आमाबाड़ी के पास एक हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। विभागीय प्रावधान के तहत 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना है, जिसमें शेष 5 लाख 75 हजार रुपए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक फूल सिंह राठिया भी वन विभाग की टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।