बागली में भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न
09 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
बागली | देवास जिले के बागली तहसील में भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवम्बर 2025) के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजक जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक बागली में संपन्न हुई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आमंत्रण एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से:-
श्रीमान कमल जी यादव, प्रतिनिधि नगर परिषद बागली एवं कार्यक्रम प्रभारी
श्रीमान खुशीलाल राठौड़, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं कार्यक्रम सह प्रभारी
श्रीमान गोविंद जी यादव, मंडल अध्यक्ष बागली
श्रीमान संतोष जी ककोड़िया, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक:-
श्रीमति टिंकी फूलसिंह बारेला, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं कार्यक्रम सह संयोजक
श्री गजराज सिंह डावर, कार्यक्रम सह संयोजक
श्री संतोष जी देवड़ा, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा
श्रीमान नाथुराम सेंधव, अध्यक्ष सरपंच संघ बागली
दबंग पत्रकार श्रीमान रवि जी पाटीदार, श्रीमान मुकेश जी वास्केल (वकील साहब),
श्रीमान विनोद जी भार्गव, श्रीमान मुकेश जी भूसारिया
तथा क्षेत्र के ज्येष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
सभी ने एकमत से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।








