गोपीगंज :भारतीय जनता पार्टी गोपीगंज मंडल स्थित 'ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार' में
08 Nov 2025

गोपीगंज :भारतीय जनता पार्टी गोपीगंज मंडल स्थित 'ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार' में
गोपीगंज :भारतीय जनता पार्टी गोपीगंज मंडल स्थित 'ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार' में 'मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR)अभियान प्रशिक्षण कार्यशाला' संपन्न हुई । जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं राष्ट्रीय गीत के साथ किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने चुनाव आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता के गहन पुनरीक्षण और सत्यापन से संबंधित नियमों,विषयों और बारीकियों को बताया और कहां की इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और बढ़ेगी,उक्त अभियान में कार्यकर्ताओं को तन और मन से लगने की अपेक्षा की । बैठक की अध्यक्षता एवं समापन मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल एवं संचालन पूर्व मंडल महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने किया l कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रमेश पांडेय,प्रदीप सिंह,बृजेश गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,वीरेंद्र शुक्ला,विद्यासागर दीक्षित,अभिनव पांडेय,प्रभाशंकर तिवारी,सिराज अख़्तर,नरेंद्र दुबे,प्रवीण जायसवाल,राहुल चौबे,संतोष सिंह,आसिफ खान,सरिता एवं सरोजा बिंद,पारस कन्नौजिया, महेश विश्वकर्मा,लालसाहब सिंह,रामराज,आसिफ खान,मोहित उमर,राजकुमार, बृजेश यादव उपस्थित रहे ।