बिलासपुर रेल दुर्घटना में 11 की मौत, 20 घायल, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों की लिस्ट
05 Nov 2025

बिलासपुर रेल दुर्घटना में 11 की मौत, 20 घायल, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ। मालगाड़ी और मेमू लोकल के बीच भीषण टक्कर में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मृतकों की पुष्टि की है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य - टक्कर के तुरंत बाद रेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रात करीब ढाई बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और सभी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक घायल यात्री को ₹50,000 की तत्काल अनुग्रह सहायता राशि दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। अब तक 10 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक की पहचान बाकी है।
Advertisement
Advertisement