मकड़ाई में 10 से 12 नवम्बर तक तीन दिवसीय समारोह में गूंजेगा गौण्ड जननायकों का गौरवशाली इतिहा
04 Nov 2025

मकड़ाई में 10 से 12 नवम्बर तक तीन दिवसीय समारोह में गूंजेगा गौण्ड जननायकों का गौरवशाली इतिहा
हरदा। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा गौण्ड जनजातीय समुदाय के ऐतिहासिक नायकों के जीवन चरित्र पर आधारित “जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह” का आयोजन 10 से 12 नवम्बर तक हरदा जिले के मकड़ाई किला परिसर में किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग ने गौण्ड शासकों द्वारा स्थापित 52 गढ़ों में से 30 गढ़ों पर उनके ही चरित्र पर केन्द्रित नृत्य नाटिकाओं के मंचन का निर्णय लिया है। इसी श्रृंखला में मकड़ाई गढ़ में तीन दिवसीय आयोजन होगा, जिसमें गौण्ड नायकों की वीरता, संस्कृति और परंपराओं को रंगमंच के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं तथा जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Advertisement
Advertisement