मिशन D3 को लेकर ग्राम पंचायत भैंसावद में आदिवासी समाज की बैठक संपन्न
04 Nov 2025

मिशन D3 को लेकर ग्राम पंचायत भैंसावद में आदिवासी समाज की बैठक संपन्न
कसरावद। सर्व आदिवासी संगठन तहसील कसरावद के अंतर्गत मिशन D3 को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भैंसावद में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भैंसावद, डोलनी, बिलिदड़, राघोदड़, दखनीपुरा, हीरापुर, डाबरी, जहांगीरपुरा, नायदड़ सहित आसपास के ग्रामों के समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में मिशन D3 का उद्देश्य — “देव-दारू-डीजे पर नियंत्रण एवं समाज में एकता व अनुशासन का संदेश”— विस्तार से साझा किया गया। संगठन द्वारा बताया गया कि तहसील स्तर पर प्रत्येक क्षेत्र में इस प्रकार की बैठकें जारी हैं और आगामी समय में एक फाइनल बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिला अध्यक्ष महोदय एवं जिला कार्यकारिणी, खरगोन के निर्णयों पर सर्वसम्मति से अमल किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से अंतर सिंह रावत, रणजीतसिंह मंडलोई, पप्पू धार्वे (जयस नायदड़ प्रवक्ता), निहाल सिंह चौहान (जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष पश्चिमी क्षेत्र कसरावद), तथा युवा कार्यकर्ता संजय चौहान, सुभाष चौहान, रवि रावत, जगदीश रावत, गब्बर डोडवे, मुकेश चौहान, रघुनाथ चौहान, कृपाल डोडवे, सुनिल सुखलाल, बिशन, प्रताप डोडवे, मुनस्या चौहान, काशीराम चौहान, जामसिंह, राजु चौहान (दखनीपुरा), बालु सिसोदिया (पटेल), रामलाल (सरपंच भैंसावद), मदन डोडवे (जनपद प्रतिनिधि), प्रताप धार्वे (पूर्व सरपंच डाबरी), रमेश धार्वे, दगड़िया धार्वे, प्रहलाद जमरे (सरपंच डोलनी), शिवराम धार्वे, राकेश चौहान, बद्री बडोले (जनपद प्रतिनिधि), माधु, मांगीलाल, देवराम, रमेश, कृपाल, धनसिंह धार्वे (बिलिदड़) सहित समाजजन उपस्थित रहे। यह बैठक समाज में संगठन, अनुशासन और परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।