रोहिणी कलम हत्या मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की एसपी से मुलाकात, CBI जांच व संदिग्धों से पूछताछ की मांग
04 Nov 2025

रोहिणी कलम हत्या मामले में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की एसपी से मुलाकात, CBI जांच व संदिग्धों से पूछताछ की मांग
देवास। रोहिणी कलम की संदिग्ध मौत (हत्या) मामले को लेकर आज सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रोहिणी कलम की मौत की सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, तथा घटना स्थल और घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि कोच प्रीतम सिंह सोलंकी, विजेंद्र खरसोदिया, वेदांत, वैदेही, साक्षी और आभा सहित सभी संबंधित लोगों से गहन पूछताछ की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह मामला एक प्रतिभाशाली आदिवासी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है, जिसकी निष्पक्ष जांच और न्याय मिलना समाज की गरिमा से जुड़ा प्रश्न है। इस दौरान देवास एसपी पुनीत गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि 15 दिनों के अंदर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी और जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रदान की जाएगी तथा जांच पूर्णत: निष्पक्ष रूप से की जाएगी।
Advertisement
Advertisement