रोहिणी कलम सुसाइड मामले में न्याय की मांग तेज़ – BNS थाना देवास में हुई FIR की कार्रवाई की मांग
04 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास।रोहिणी कलम सुसाइड प्रकरण को लेकर आज BNS बैंक नोट प्रेस थाना देवास में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। जयस जिलाध्यक्ष दयाराम दादा ठाकुर छोटू मुजाल्दा और करण नागवेल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष (बाप पार्टी देवास), ने थाना प्रभारी अमित सोलंकी से मुलाकात कर मामले में FIR दर्ज कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग रखी।
रोहिणी कलम, कोरकू समुदाय से संबंध रखने वाली एक प्रतिभावान आदिवासी युवती थी। गरीब परिवार से निकलकर उसने देवास ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था। वह जू-जुत्सु खेल की भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पहली महिला कोच थीं, जिन्होंने सात देशों में भारत का नेतृत्व किया और तिरंगे की शान बढ़ाई थी।
सामाजिक प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर न्याय की इस लड़ाई में हमारी बहन रोहिणी को न्याय नहीं मिला, तो आने वाले समय में कोई भी पिता अपनी बेटी को उसके सपनों के लिए घर से बाहर नहीं जाने देगा।
जयस, बाप पार्टी, खेल जगत से जुड़े संगठन और समस्त आदिवासी समाज से इस न्याय की लड़ाई में एकजुट होने की अपील की गई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र न्याय नहीं मिला तो जयस एवं तमाम सामाजिक संगठन देवास में महाआंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर दयाराम दादा ठाकुर छोटू मुजाल्दा, करण नागवेल, सामाजिक साथी एवं जय संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Advertisement









