बारिश के बाद भी जोश बरकरार, छैनाकछार (बी) में कबड्डी का धमाकेदार फाइनल मुकाबला संपन्न
03 Nov 2025

बारिश के बाद भी जोश बरकरार, छैनाकछार (बी) में कबड्डी का धमाकेदार फाइनल मुकाबला संपन्न

महावीर मंडल छैनाकछार (बी) के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज बड़े उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

 

मैदान में हुए रोमांचक फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। खेल के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल तालियों और जयघोष से गूंज उठा।

 

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई —

 

???? प्रथम पुरस्कार (₹11,000) – शिद्ध बाबा क्लब सुखाखेरी को ग्राम पंचायत छैनाकछार (बी) के उप सरपंच (श्री नरेंद्र कौरव ) द्वारा प्रदान किया गया।

???? द्वितीय पुरस्कार (₹7,100) – आई के सी पिपरिया को ( राज राजेश्वरी शुगर मिल मुंहपनी) श्री ईशान कौरव द्वारा प्रदान किया गया।

???? तृतीय पुरस्कार (₹3,100) – सीता रेवा क्लब गांगई को कौरव कीटनाशक ( श्री धर्मेंद्र कौरव) ,टिकटोली वाले द्वारा प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन व खेल भावना की सराहना की।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन महावीर मंडल समिति द्वारा किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी एवं समाजसेवी

उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement