शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवास में एआईसीटीई प्रायोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
03 Nov 2025

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवास में एआईसीटीई प्रायोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
देवास। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवास में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा प्रायोजित एवं एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (ATAL) अकादमी के अंतर्गत छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “ग्रीन टेक्नोलॉजीजः इनोवेशन, अपॉर्च्युनिटीज एंड चैलेंजेस” रहा। कार्यशाला का समापन गत दिवस संपन्न हुआ। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से शिक्षक एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सत्रों में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा सस्टेनेबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग, वेस्ट मैनेजमेंट, सोलर टेक्नोलॉजी और कार्बन फुटप्रिंट रिडक्शन जैसे समकालीन विषयों पर उपयोगी जानकारियां साझा की गईं। संस्था की प्राचार्य एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोनल भाटी ने कहा कि “ग्रीन टेक्नोलॉजी आज के समय का सबसे प्रासंगिक और बहु-विषयक क्षेत्र है। यह केवल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण विज्ञान, रसायन, भौतिकी, प्रबंधन और सामाजिक विकास से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। ऊर्जा संकट, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए इस क्षेत्र में नवाचार अत्यंत आवश्यक है।”
Advertisement
Advertisement