डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की
03 Nov 2025

डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की
देवास। जिले में स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लगातार अधिक शिकायतें लंबित होने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा ने जिला पंचायत सभागार में स्वास्थ्य विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ. आर.पी. परमार सहित सभी विकासखंडों के बीएमओ, बीपीएम, एएनएम, एलएचवी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री शर्मा ने 50 दिनों से अधिक लंबित शिकायतों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताते हुए बीपीएम एवं एएनएम सहित कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।