भारत ने रचा इतिहास, पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता—टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया
03 Nov 2025

भारत ने रचा इतिहास, पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीता—टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया
मुंबई। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में ऋचा घोष ने 24 गेंदों में 34 रन की आक्रामक पारी खेली और टीम को 300 के करीब पहुंचाया।
Advertisement
Advertisement