सादगी और अपनत्व के बीच मनाया गया पत्रकार नितिन दुबे का जन्मदिन
02 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
भोपाल | मध्यप्रदेश की पत्रकारिता जगत में अपनी निर्भीक, निष्पक्ष और निष्ठावान पहचान बनाने वाले सर्च स्टोरी समाचार पत्र के संपादक नितिन दुबे का जन्मदिन इस वर्ष सादगी और आत्मीयता के वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर दुबे जी ने किसी औपचारिक समारोह का आयोजन न करते हुए जनसंपर्क और आत्मीय संवाद को प्राथमिकता दी। उन्होंने भोपाल से लेकर लाड़कुई, भैरुंदा, रेहटी, सलकनपुर, बुधनी, बकतरा होते हुए अपनी जन्मभूमि शाहगंज तक का स्नेहयात्रा जैसा दौरा किया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह शुभचिंतकों, पाठकों, पत्रकार साथियों और मित्रों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। दुबे जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पत्रकारिता मेरे लिए पेशा नहीं, समाज से संवाद का माध्यम है।”
नितिन दुबे पत्रकारिता के उस विरले वर्ग से हैं जिन्होंने हमेशा कलम को समाज की आवाज बनाया, सत्ता का नहीं। उनके लेखन में साहस, सत्य और संवेदनशीलता की झलक सदैव देखने को मिलती है।
उनके जन्मदिन पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए उनके दीर्घायु और सशक्त लेखनी की निरंतरता की कामना की।








