मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर देवास में हर्षोल्लास का माहौल मंत्री तुलसीराम सिलावट रहे मुख्य अतिथि
01 Nov 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। प्रदेश के जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में मल्हार स्मृति मंदिर, देवास में जिला स्तर पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान से हुआ, जिसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।
लोक गायक श्री शंकरलाल धौलपुरिया एवं उनकी टीम ने मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, वहीं घुंघरू नृत्य संस्थान की बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, बागली विधायक श्री मुरली भंवरा, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति श्री रवि जैन, जिला अध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूलाल अटारिया, श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








