नए कानून के बारे में जागरूकता अभियान खमरिया
01 Nov 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
नए कानून के बारे में जागरूकता अभियान
खमरिया भदोही
नगर पंचायत खमरिया के पुलिस चौकी पर शुक्रवार को देर शाम थाना प्रभारी रामसरिक गौतम द्वारा नए कानून के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूकता किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल अपराध और नए कानून के बारे में लोगों को जागरूक करना आवश्यक है।थाना प्रभारी ने बताया कि नए कानून में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले आईपीसी की धारा थी, लेकिन अब बीएनएस हो गया है। इसी तरह पहले सीआरपीसी थी, अब बीएनएसएस हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले मुकदमा लिखने की अवधि निर्धारित थी, परंतु अब कुछ मुकदमों में अवधि हो गई है।
*महिलाओं और बहनों के लिए कठोर कार्रवाई*
थाना प्रभारी ने बताया कि महिलाओं और बहनों के प्रति गंदी नजर से देखने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मिशन शक्ति के अंतर्गत और रोकथाम के लिए तुरंत एफआईआर दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम होने पर 1930 पर तुरंत सूचित करें। एक लाख से नीचे फ्रॉड होने पर थाने पर एफआईआर दर्ज कराएं और एक लाख से ऊपर की रकम होने पर क्राइम ब्रांच कार्यालय से एफआईआर दर्ज कराएं।
*नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार पर कार्रवाई*
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिगों के साथ किसी भी तरह की दुर्व्यवहार होती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उक्त व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़का-लड़की आपस में सहमति होने के बाद भी विवाह नहीं कर सकते हैं। बालिग होने पर ही कानून उनको आपसी रजामंदी से विवाह करने के लिए कहती है । इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज बरनवाल आसिफ खान धीरज जायसवाल सभासद में शरद प्रजापति रमेश यादव अब्दुल इस्लाम सहित अन्य लोग मौजूद रहे








