मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक आशीष शर्मा की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
31 Oct 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक आशीष शर्मा की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कन्नौद। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को कन्नौद पहुँचे, जहाँ उन्होंने खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. आशीष शर्मा की माताजी श्रीमती सुशीला गोविंद शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय श्रीमती सुशीला शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम दर्शन किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।