देवास जिले कि तहसील कन्नौद के ग्राम पंचायत जागठा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
31 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
कन्नौद -जागठा। कन्नौद तहसील के ग्राम पंचायत जागठा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद एवं लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, खातेगाँव विधानसभा विधायक आशीष शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, सांसद खेल महोत्सव विधानसभा प्रभारी महेश परमार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र एस. जाट, मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी श्री विजेश्वर मंडल पानीगांव उपस्थित रहे।
सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना, युवाओं में टीम भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना है। इस महोत्सव में विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेल प्रतियोगिताएँ — जैसे कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, लंगड़ी, खो-खो आदि आयोजित की जा रही हैं। प्रतिभागी खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं और विजेताओं को आगामी स्तर पर जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर किटिया बूथ अध्यक्ष हरिसिंह सेंधव, प्रधानाध्यापक किशोर तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव शिवराम यादव, अतिथि शिक्षक सागर सिंह सिसोदिया, श्रीमती अनुराधा जलांद्रे, जीआरएस हरिओम मंडलोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत जागठा की सरपंच सोनाली वट्टी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।








