श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मठ में 56 भोग, अन्नकूट का आयोजन
31 Oct 2025

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मठ में 56 भोग, अन्नकूट का आयोजन
सुसनेर. श्री खेडापति हनुमान मठ मंदिर में गुरुवार को हनुमान जी को 56 भोग लगाकर के अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर सुबह बाबा का अभिषेक पूजन व विशेष श्रंगार किया गया उसके पश्चात सुन्दरकांड का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे आरती के बाद भगवान को भोग लगाया गया। खेडापति हनुमान मंदिर समिति की और से भोजन प्रसादी के रूप में कई पकवान तैयार करवाए गए थे। दानदाताओं का सहयोग रहा। हजारों की संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। सुंदरकांड में दी गई भजनों की प्रस्तुतियां- श्री खेड़ापति हनुमान मठ । मन्दिर में अन्नकूट महोत्सव से पूर्व दोपहर के समय मन्दिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें श्री राम सुंदरकांड सेवा समिति के द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement