भदोही खमरिया का सुप्रसिद्ध शिशु बाल भरत मिलाप
30 Oct 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया भदोही
नगर पंचायत खमरिया का सुप्रसिद्ध शिशु बाल भरत मिलाप बुधवार को रात्रि में बड़े ही धूम धाम निकाला गया। रात्रि 9 बजे कमेटी के अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा राम जी का रथ भजईपुर से वह भरत जी का रथ राधा कृष्ण मंदिर से चल कर पुलिस चौकी के समीप बने मंच के सामने पहुंचता है जहा चारों भाइयों का मिलान कराया जाता है। रात्रि 10.30 पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह प्रिंस पहुंचते जो अपने संबोधन में राम जी वह भरत जी सहित चारों भाइयों का एक दूसरे के प्रति स्नेह पर प्रकाश डाला कहा कि भगवान राम को आदर्श मानते है सभी लोग परंतु मौजूदा समय में हम लोग उनके मार्ग दर्शन पर नहीं चल रहे है कठिन समयों में भगवान राम भरत लक्षण शत्रुध्न भी अपने कर्तव्य निष्ठा पर अड़े रहे उसी तरह हम सभी को अपने भाइयों के प्रति प्रेम वह भाइयों में एकता बनाए रखना चाहिए वह धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए । रात्रि 11 बजे नगर के विंध्यवासिनी कारपेट के पास से विमान को निकाला गया जो जगह जगह अपने कला का प्रदर्शन करते हुए नगर के मुकुंदपट्टी मनोरवीर दशमी की बारी पीपर तर कैथान पकड़ीतर खलवापुर मुख्य बाजार बरतर दुर्गा चौराहा सराफा बाजार सब्जी मंडी मुख्य चौराहा सब्जी मंडी भजईपुर चौराहा से होते हुए नगर के उतरी सीमा पर सम्पन्न हुआ। विमान में नवदुर्गा ,ऑपरेशन सिन्दूर, छावां,शिव अघोडी,हनुमान जी द्वारा नालनेमी का वध रहा । कमेटी के अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा मुख्य अतिथि सरदार अहमद समाज सेवक का मंच पर माल्यार्पण वह बैच लगाकर स्वागत किया गया सरदार अहमद समाज सेवक द्वारा कहा गया कि यह मेल खमरिया का प्रसिद्ध मेला है जो खमरिया का नाम रोशन करता है इस मेले के आयोजन के अध्यक्ष संजय जयसवाल जी को मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं कि आप इतने बड़े मिले की अध्यक्षता करते हैं और बहुत अच्छे ढंग से इस मेले को प्रस्तुत होता है और खमरिया ही नहीं भदोही जिला का नाम रोशन होता है जो कि हमारे उत्तर प्रदेश में इस मेले का चर्चा रहता है और यह मेल खमरिया का मेला है इसमें भाईचारा और आपसी सहयोग से यह मेला समापन होता है अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि शिशु बाल भरत मिलाप करवाने में नगर का भरपूर्ण सहयोग प्रत्येक वर्ष मिलता आ रहा है जिसके वजह से भरत मिलाप करवाया जा रहा है। मेले में आए हुए दर्शनार्थियों नगर के लोगों सहित मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी रामसरिक गौतम चौकी इंचार्ज रविप्रकाश हेड कांस्टेबल संतोष यादव सहित मय फोर्स लगे रहे । इस अवसर पर अध्यक्ष संजय जायसवाल,परितोष बरनवाल सतीश ,पवन बरनवाल अनिल पांडेय विनोद मौर्य डॉ ऋषि रंजन सिंह भूपेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी वह सदस्य लोग मौजूद रहे।








