शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं — शान्तनु राजपूत का इमरान मसूद को करारा जवाब
30 Oct 2025

शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं — शान्तनु राजपूत का इमरान मसूद को करारा जवाब
शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं — शान्तनु राजपूत का इमरान मसूद को करारा जवाब सहारनपुर सांसद इमरान मसूद द्वारा शहीद भगत सिंह जी की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से किए जाने वाले बयान पर पूरे जनपद में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। छत्रपति शिवाजी सेना के युवा जिला अध्यक्ष शान्तनु राजपूत ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि — “शहीद भगत सिंह जी भारत की आज़ादी के अमर सपूत हैं। उनकी तुलना किसी आतंकवादी संगठन से करना देश के गौरव और शहादत का अपमान है। जो व्यक्ति शहीदों का अपमान करता है, वह देशद्रोही मानसिकता रखता है।” शान्तनु राजपूत ने कहा कि “शहीदों का सम्मान हर भारतीय का कर्तव्य है, और ऐसे गैरज़िम्मेदाराना बयान देश की एकता और संस्कृति पर प्रहार हैं।” भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत की क्रांति, साहस और देशभक्ति का प्रतीक हैं।