जिला स्टेडियम मूसी, भदोही में 27 वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
29 Oct 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
आज जिला स्टेडियम मूसी, भदोही में 27 वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता- 2025 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही विकास चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष,भदोही श्री अनिरुद्ध त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय भदोही श्री शैलेश कुमार जी के कर - कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय द्वारा बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि उनके बच्चों का सर्वांगीण विकास पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न पाठ्य सहगमी क्रियाओं के द्वारा ही किया जाता है। ऐसे में सभी बच्चों को किसी न किसी स्तर पर इनमें प्रतिभाग कराना आवश्यक होता है। इसी क्रम में ये प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर से देश स्तर तक आयोजित की जाती हैं। मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष महोदय ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता अनुशासन और क्रिएटिविटी के गुण विकसित होते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री विकास चौधरी द्वारा जीवन में खेलो के महत्व पर विचार व्यक्त किया गया। संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा मशाल जलाकर औपचारिक रूप से खेल का शुभारंभ किया गया। जिसमे बच्चों ने काफी उत्साह से साथ प्रतिभाग किया।
100 मीटर बालक, बालिका दौड़ में क्रमशः नितेश कुमार एवं प्रियल मौर्या, भदोही विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।200 मीटर बालक,बालिका दौड़ में क्रमशः गंगा प्रसाद,ज्ञानपुर और प्रतीक्षा पाल, औराई विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।400 मीटर बालक बालिका दौड़ में क्रमशः गंगा प्रसाद,ज्ञानपुर और नीलू यादव, औराई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर बालक,बालिका दौड़ में क्रमशः कृष्ण कुमार, अभोली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक विद्यालय जेटुपुर के बच्चे औराई ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे थे जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों की काफी प्रशंसा किया
पीटी विशेष प्रदर्शन एवं योग में UPS भुलईपुर, भदोही का दबदबा रहा। लम्बी कूद में प्रिया पटेल, भदोही गोला फेंक में पूनम उपाध्याय, ज्ञानपुर एवं कबड्डी में बालिका वर्ग में अभोली विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो खो में भदोही विकासखंड का बालक बालिका दोनों संवर्ग का दबदबा रहा।
मंच संचालन का कार्य बी. एल पाल एवं जया त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के सहयोग में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, भदोही जिला व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय एवं समस्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं खेल अनुदेशकों एवं शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थिति रही।








