दिल्ली एम्स में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की ली जानकारी
29 Oct 2025

दिल्ली एम्स में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की माताजी के स्वास्थ्य की ली जानकारी
नई दिल्ली/खातेगांव। विगत रात्रि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुँचे। उन्होंने खातेगांव विधानसभा के विधायक श्री आशीष शर्मा की पूज्य माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि स्वास्थ्य में गंभीर परेशानी के कारण माताजी को इंदौर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान श्री चौहान ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना की।