दिनदहाड़े रैकी कर सूने मकानों में चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय गिरोह व 1 वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
29 Oct 2025

दिनदहाड़े रैकी कर सूने मकानों में चोरी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय गिरोह व 1 वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
देवास। जिले की पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत जनसहयोग से लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिनदहाड़े रैकी कर सूने मकानों में चोरी करने वाले दो अंतर्राज्यीय गिरोहों और एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लगभग 23 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का मशरूका, जिसमें सोने-चाँदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं, बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि ये गिरोह भोपाल, सीहोर, उज्जैन सहित कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया। देवास पुलिस की इस उपलब्धि पर फरियादियों ने एसपी देवास का आभार व्यक्त किया, वहीं जिलेभर में पुलिस की सतर्कता की सराहना की जा रही है।
Advertisement
Advertisement