ग्राम पंचायत गनोरा के जूनापानी खुर्द में 2.30 करोड़ की सड़क निर्माण का भूमिपूजन
27 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। ग्राम पंचायत गनोरा के ग्राम जूनापानी खुर्द में रविवार को हर्षोल्लास के साथ सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क हरणगांव हाईवे मार्ग (रतनपुर जोड़) से जूनापानी खुर्द तक बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग 2.50 किलोमीटर तथा लागत करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपये रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आशीष शर्मा उपस्थित रहे। उनके कर कमलों से भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद एवं जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि, मण्डल के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधायक शर्मा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। इसके बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई दिशा मिलेगी।








