भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा सहसेपुर भोगांव घाट
27 Oct 2025

भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा सहसेपुर भोगांव घाट
भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा सहसेपुर भोगांव घाट भदोही, 27 अक्टूबर 2025। छठ पूजा पर्व पर जनपद भदोही में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। औराई क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की उपासना करते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए। बैरिकेडिंग, जल पुलिस, महिला पुलिस बल और ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी उपायों से श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। वहीं द्वारिकापुर सहसेपुर भोगांव घाट पर विजय राम तिवारी व शमशेर सिंह के यहाँ आस्था का मेला सजा। माताओं ने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बिपुल दुबे (सहसेपुर) भी उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ की शुभकामनाएँ दीं।
Advertisement
Advertisement