खातेगांव में दसनाम गोस्वामी समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह सम्पन्न
27 Oct 2025

खातेगांव में दसनाम गोस्वामी समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह सम्पन्न
खातेगांव। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज खातेगांव द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन युवा शाखा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी, जिला अध्यक्ष मुकेश गिरी एवं नगर अध्यक्ष रमेश गिरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जनजागरण अभियान के माध्यम से समाज को संगठित कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। समारोह में युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष कमल पुरी, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा, भोजपुर महंत पवन गिरी, प्रदेश महासचिव दशरथ गिरी, योग गुरु तेज गिरी सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement