भगवान बिरसा मुंडा जी कि 150 वीं जयंती पर ऐतिहासिक कार्यक्रम बिरसा चौक (किशनगढ़) पर भव्य रूप में मनाया जाएगा।
26 Oct 2025

भगवान बिरसा मुंडा जी कि 150 वीं जयंती पर ऐतिहासिक   कार्यक्रम बिरसा चौक (किशनगढ़) पर भव्य रूप में मनाया जाएगा।
देवास/बागली। आज आयोजित एक महत्वपूर्ण सर्वसमाजीय बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि आगामी महामानव भगवान बिरसा मुंडा जयंती का जिला स्तरीय कार्यक्रम सीतावन की पावन धरा, बिरसा चौक (किशनगढ़) पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। बैठक में यह भी प्रमुख रूप से चर्चा का विषय रहा कि बागली विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों को सेंचुरी एवं सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर विस्थापन का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उदयनगर साइट न्यूक्लियर पावर प्लांट से प्रभावित क्षेत्रों तथा देवी अहिल्या सेंचुरी के प्रभाव क्षेत्र में बसे परिवारों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। प्रतिभागियों ने कहा — > “यह कार्यक्रम केवल जयंती नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा का संकल्प है।” बैठक में यह भी तय हुआ कि आयोजन की विस्तृत रूपरेखा एवं रणनीति आगामी रविवार को सर्वसम्मति से तय की जाएगी। बैठक में उपस्थित सम्माननीय नेतृत्व एवं युवा साथी: माननीय पूर्व विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, नंदू जी रावत, गोरेलाल रावत, ज्ञानसिंह अजनारिया, लखन राठौड़, विकास डोडवे, रोशन चौहान, नंदकिशोर मुजाल्दे, मोहन कन्नौजे, इंदर कन्नौजे, देवेन्द्र बघेल, लोकेश बघेल, राहुल कुमारिया तथा अनेक युवा क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।