ग्राम पाण्डुतलाब में D3 मिशन को लेकर बारेला समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
26 Oct 2025

ग्राम पाण्डुतलाब में D3 मिशन को लेकर बारेला समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
उदयनगर (देवास): ग्राम पाण्डुतलाब में बारेला समाज द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और नई सोच के साथ “D3 मिशन” — दारू, डीजे और दहेज मुक्त समाज — को आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज में फैल रही बुराइयों पर गहरी चिंता व्यक्त की और युवाओं से जागरूकता का संकल्प लेने का आह्वान किया। विशेष रूप से “नारी शक्ति से समाज में कैसे बदलाव आ सकता है” विषय पर भी विचार रखे गए। महिलाओं ने इस अवसर पर समाज सुधार में अपनी सशक्त भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, महिला समूह एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement