अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
26 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास, मध्यप्रदेश | देवास जिले से खेल जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राधागंज क्षेत्र निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी पिता महेश कलम (35 वर्ष) ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, रोहिणी हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देवास और मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर चुकी थीं। उनके इस कदम से परिजन और स्थानीय खेल समुदाय स्तब्ध हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
इस घटना से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों ने कहा कि रोहिणी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का इस तरह जाना खेल क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।








