इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
23 Oct 2025

इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
खातेगांव। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे (NH-59A) पर बिजवाड़ चौराहे के आगे मंगलवार देर रात ट्राले और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान निखिल मसकोल (21) निवासी बरालिया और सोयत परते (21) निवासी धामनोद जिला हरदा के रूप में हुई है। घायल रोहित बाछनिया (20) को कन्नौद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement
Advertisement