खातेगांव कृषि उपज मंडी में 24 अक्टूबर को दीपावली शुभ मुहूर्त नीलामी का शुभारंभ
23 Oct 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। कृषि उपज मंडी खातेगांव में दीपावली के अवसर पर शुभ मुहूर्त नीलामी कार्य का शुभारंभ 24 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। नीलामी कार्य की शुरुआत भावांतर योजना के साथ विधिवत रूप से पूजन-अर्चन के पश्चात की जाएगी।
इस अवसर पर किसानों एवं व्यापारियों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुभ नीलामी की शुरुआत की जाएगी। मंडी परिसर में दीपावली पर्व की रौनक के बीच उल्लासपूर्ण माहौल रहेगा। मंडी प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बताया गया कि शुभ मुहूर्त नीलामी का यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी कृषि समृद्धि और व्यापारिक उन्नति की कामना के साथ संपन्न किया जाएगा।








