खातेगांव के इमली बाजार स्थित शारदा स्टोर्स में भीषण आग
22 Oct 2025

खातेगांव के इमली बाजार स्थित शारदा स्टोर्स में भीषण आग
खातेगांव। नगर के इमली बाजार स्थित प्रतिष्ठित शारदा स्टोर्स में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले दुकान से धुआं उठता देखा और तत्काल पास में ही स्थित पूजा इलेक्ट्रिक के संचालक मीणा जी को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही कन्नौद से भी अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाए गए। दोनों स्थानों की दमकल टीमों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल दुकान में रखे सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं