देवास में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
22 Oct 2025

देवास में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
देवास। जिले में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस बड़े ही श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में पुलिस लाइन परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने शहीद पुलिसकर्मियों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि— ????️ “शहीदों का बलिदान सदैव अमर रहेगा। उन्होंने समाज की रक्षा और शांति की स्थापना हेतु अपने प्राण न्योछावर किए हैं।” वहीं पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा— ???? “हर पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए शहीद साथियों के आदर्शों पर चलना चाहिए।” कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और शहीदों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में परिसर में गूंजा नारा— “शहीद अमर रहें!”
Advertisement
Advertisement