आज सुबह 18 अक्टूबर 2025 को पंजाब के सरहिंद रेलवे में लगी आग ।
18 Oct 2025
Reporter-- Rahul
आज सुबह 18 अक्टूबर 2025 को पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के बोगी नंबर 19 में आग लग गई। यह घटना सुबह लगभग 7:30 बजे हुई, जब ट्रेन सरहिंद स्टेशन से निकलकर लगभग आधा किलोमीटर आगे बढ़ रही थी। यात्रियों ने धुआं निकलता देखा और एक यात्री ने आपातकालीन चेन खींच दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया।रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन से बाहर निकाला गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, एक महिला यात्री को मामूली चोट लगी है, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसने 2-3 एसी कोचों को प्रभावित किया। प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ट्रेन को आग बुझने के बाद फिर से रवाना कर दिया गया है।इस हादसे में किसी यात्री की जान नहीं गई और रेलवे ने पूरे मामले को नियंत्रण में बताया है। ट्रैक पर भी केवल थोड़ी देर के लिए असर पड़ा था, जो बाद में सामान्य हो गया,,,,








